कैसरगंज के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव के आंदोलन की चेतावनी पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार बाबा रामदेव सलवार पहनकर भागे थे, इस बार वे ऐसा न करें।
बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि बाबा रामदेव को आंदोलन करना चाहिए , क्योंकि इससे पहले उन्होंने स्वदेशी को लेकर भी एक आंदोलन किया था और पूरे देश का दौरा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वदेशी को लेकर चले थे और अब स्वदेशी करते करते विदेशी चड्ढी तक बनाने लगे हैं।
पूर्व सांसद ने बाबा की हंसी उड़ाते हुए कहा कि
‘स्वदेशी से शुरू हुए थे और कोई नकली ब्रांड उनसे बचा नहीं। चड्ढी तक बनाने लगे हैं। अब जरूरी है कि रामदेव आंदोलन करें। लेकिन हमारी शर्त है कि इस बार वो सलवार न पहनें। जिस प्रकार सलवार पहनकर रात को भागे थे, औरतों का भेष बनाकर भागे थे, वैसा न करें। इस बार दमदारी से आंदोलन करें।’
