काशीपुर। आगामी 22-23 अक्टूबर को काशीपुर में आध्यात्मिक चेतना, प्रेम, भाईचारे और आत्मिक शांति का संदेश गूंजेगा। विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज दो दिन काशीपुर में रहेंगे
पहले दिन यानी 22 अक्टूवर को महाराज जी शाम 7 बजे संगत को दर्शन देंगे। वहीं दूसरे दिन 23 अक्टूबर, को शाम 7 बजे आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संत राजिन्दर सिंह जी महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे और मन की शांति प्राप्त करने के मार्ग पर प्रकाश डालेंगे। दो दिन का यह आध्यात्मिक कार्यक्रम गढ़ी नेकी रोड कुंडा चौराहे के पास स्थित कृपाल आश्रम में होगा।

मिशन के स्थानीय सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि सत्संग के उपरांत आध्यात्मिक दीक्षा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में नए जिज्ञासियों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ने का अवसर मिलेगा।उनके आध्यात्मिक सत्संग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
सचिव रंजीत सिंह के मुताबिक इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
—————————————————————
कृपाल आश्रम कुंडा में होने वाले इस दो दिवसीय आध्यात्मिक समागम में 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए एक वाटरप्रूफिंग विशाल पंडाल बनाया गया है,जिसमें बैठकर श्रद्धालु सत्संग का श्रवण करेंगे।।
इसके अलावा सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पार्किंग, चिकित्सा, गठरी गोदाम,यातायात,लंगर, कैंटीन,पंडाल सेवा जैसे 22 से अधिक डिपार्टमेंट गतिशील रहेंगे। दो दिन के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए मिशन के सेवादार सड़कों पर जुटे रहेंगे वहीं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर, पार्किंग की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी
