किच्छा (अनमोल आहूजा)6 अक्टूबर -रोडवेज बस चालक से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीच सड़क में खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर यह विवाद हुआ था। बस में सवार किसी यात्री ने मारपीट की वीडियो बना कर वायरल कर दी थी।
घटना 5 अक्टूवर की है ।रोडवेज की एक बस टनकपुर जा रही थी कि पुलभट्टा थाना क्षेत्र में सड़क के बीच में खड़े वाहन को हटाने को लेकर रोडवेज बस चालक और कुछ लोगों के बीच बहस हुई जिसके बाद उन लोगों ने बस चालक से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बस में मौजूद एक यात्री ने मारपीट की इस घटना की पूरी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।चूंकि बस में सवारियां थी इसलिए बस चालक कोई कानूनी कार्यवाही किए बिना टनकपुर चला गया बाद में बस चालक ने एक वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
इधर पुलभट्टा पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों सैफ खान, सावेज खान और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है तीनों आरोपी ट्रक चालक है।
