(अनमोल आहूजा)
वनवसा,31 अगस्त –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का एकमात्र उद्देश्य सनातन और हिंदू समाज को नुकसान और चोट पहुंचाना है।
चंपावत के वनवसा में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस नेता राहुल को शहजादे, युवराज जैसी संज्ञा देते हुए कहा कि अगर हल्द्वानी में दलित या जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर किसी का अपमान किया गया है तो राहुल गांधी को सबूत देने चाहिए। वोटों के लालच में गलत बयानबाजी की जा रही है जबकि देवभूमि की पवित्र संस्कृति है और सभी लोग मिलजुल कर आपस में प्रेम से रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आते ही समाज को जाति के नाम पर बांटने का प्रयास करतीहै उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित शुद्ध हवन में बाल्मीकि समाज के लोग भी मौजूद थे।ऐसे में इसे दलित समाज के खिलाफ बताना उचित नहीं है।
