गदरपुर (विपुल गावा)मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में जारी अलर्ट के बीच ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। गदरपुर-गूलरभोज रोड पर हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़क मानो तालाब में तब्दील हो गई हो।
सड़क पर लगभग 2 फीट तक पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क किनारे स्थित दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को भी जलभराव के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
