विधायक तिलक राज बेहड़ ने पवन चौहान की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान तेज करने के दिए निर्देश

 

किच्छा (अनमोल आहूजा )16 अगस्त–पंतनगर निवासी पवन चौहान  के गौला नदी में डूबने की जानकारी मिलने पर  विधायक तिलक राज बेहड़ ने  घटनास्थल का जायजा लिया तथा बचाव अभियान की जानकारी ली।

विधायक बेहड़ ने प्रशासन एवं NDRF की टीमों को पवन चौहान की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने तथा हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए पवन की तलाश को प्राथमिकता के साथ जारी रखा जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी गौरव पांडे एवं तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

वहीं विधायक तिलक राज बेहड़ ने पवन  के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन एवं पीड़ादायक समय में वह परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने पवन चौहान की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान तेज करने के दिए निर्देश

 

विधायक बेहड़ ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि पवन सकुशल हों और शीघ्र ही सुरक्षित मिलें। परिवार की पीड़ा को समझते हुए प्रशासन के साथ समन्वय कर पवन की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव अभियान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।”

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.