हल्द्वानी, 31 अगस्त। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अमित कुमार पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी वार्ड संख्या 15, हल्द्वानी की शिकायत पर की है। पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(q) के तहत एफआईआर संख्या 297/2026 दर्ज की गई है।
